मृतक प्रोफेसर का नाम आलोक सिंह है। विले पार्ले स्थित एक कॉलेज में गणित विषय के प्रोफसर थे। आलोक सिंह लोकल ट्रेन से विले पार्ले से मलाड की ओर जा रहे थे। हत्यारोपी का नाम ओमकार शिंदे है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ट्रेन में भीड़ थी और स्टेशन आ रहा था। तभी ट्रेन धीमी हो गई थी और प्लेटफॉर्म पास में ही था। सब उतरने की तैयारी कर रहे थे और दोनों में हाथापाई हो गई। उसी समय युवक ने धारदार वस्तु से प्रोफेसर के पेट पर हमला कर दिया। इसके बाद वह ट्रेन से उतरकर भाग गया। प्रोफेसर के पेट से ज्यादा खून बहने लगा। इसी हालत में भी वह प्लेटफॉर्म पर उतर गए, एक बेंच पर बैठ गए और मदद का इंतजार करने लगे। लेकिन ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई।
बोरीवली रेलवे पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।