मुंबई : ट्रेन से उतरने के मामूली झगड़े में युवक ने की प्रोफेसर की हत्या, गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई चलती लोकल ट्रेन में एक युवक ने मामूली झगड़े के कारण एक प्रोफेसर की हत्या कर दी। घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं और दहशत में हैं।
मृतक प्रोफेसर का नाम आलोक सिंह है। विले पार्ले स्थित एक कॉलेज में गणित विषय के प्रोफसर थे। आलोक सिंह लोकल ट्रेन से विले पार्ले से मलाड की ओर जा रहे थे। हत्यारोपी का नाम ओमकार शिंदे है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
मृतक प्रोफेसर आलोक सिंह का फाइल फोटो।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ट्रेन में भीड़ थी और स्टेशन आ रहा था। तभी ट्रेन धीमी हो गई थी और प्लेटफॉर्म पास में ही था। सब उतरने की तैयारी कर रहे थे और दोनों में हाथापाई हो गई। उसी समय युवक ने धारदार वस्तु से प्रोफेसर के पेट पर हमला कर दिया। इसके बाद वह ट्रेन से उतरकर भाग गया। प्रोफेसर के पेट से ज्यादा खून बहने लगा। इसी हालत में भी वह प्लेटफॉर्म पर उतर गए, एक बेंच पर बैठ गए और मदद का इंतजार करने लगे। लेकिन ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई।
बोरीवली रेलवे पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *