मुंबई : महाराष्ट्र एटीएस ने झारखंड पुलिस द्वारा घोषित 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी संजय सरजू यादव उर्फ गोडाराम यादव (45) को ठाणे जिले के ठाकुर्ली इलाके से गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों के अनुसार, एटीएस को खुफिया सूचना मिली थी कि झारखंड पुलिस का वांछित माओवादी ठाकुर्ली में छिपा हुआ है। सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
वह झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगण गांव का रहने वाला बताया गया है। पूछताछ में उसने पिछले दस दिनों से ठाकुर्ली में रहने की जानकारी दी। महाराष्ट्र एटीएस ने उसे झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया है।