कोपरखैरने में पूर्व प्रेमिका और उसकी बहन पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में गुरुवार रात एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका के घर में घुसकर दो बहनों पर गोली चला दी। इस घटना में 20 वर्षीय तन्नू धोबी की पीठ में गोली लगी, जबकि उसकी 22 वर्षीय बहन रितु के कान के पास गोली छूकर निकल गई।
घटना के समय दोनों बहनें अपनी मां के साथ घर पर थीं। बताया जाता है कि आरोपी अर्जुन चौहान का तन्नू से करीब तीन वर्षों से परिचय था और दोनों के बीच संबंध थे। पुलिस को आशंका है कि रिश्ते में आई दरार के कारण हमला किया गया, हालांकि वास्तविक वजह की जांच जारी है।
कोपरखैरने पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस हथियार के स्रोत और हमले के पीछे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।

कांदिवली में बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनकर फरार, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के कांदिवली इलाके में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महिला मंगलवार को खरीदारी कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उनका पीछा किया और आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर सीढ़ियां चढ़ते समय गले से करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। कांदिवली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *