केस में गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर मांगे थे ₹1.50 लाख, एसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा
मुंबई : बोरिवली पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर पराडे को महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने ₹1.30 लाख की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 65 वर्षीय शिकायतकर्ता एक आपराधिक मामले का सामना कर रहे थे। आरोप है कि पराडे ने उन्हें और उनकी दो बहनों को गिरफ्तार नहीं करने तथा जांच में सहयोग दिलाने के नाम पर ₹1.50 लाख की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 30 सितंबर को मांग का सत्यापन किया। बातचीत के बाद रकम ₹1.30 लाख तय हुई। इसके बाद 5 अक्टूबर को एसीबी ने जाल बिछाया और रकम लेते हुए पराडे को पकड़ लिया। आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त करने के साथ उसके आवास की भी तलाशी ली गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।