डोंगरी में क्लिनिक का शटर तोड़कर ₹1.60 लाख चोरी

सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, ₹25 हजार बरामद

मुंबई : डोंगरी इलाके में एक क्लिनिक का शटर तोड़कर ₹1.60 लाख नकद चोरी करने के मामले में पुलिस ने 46 वर्षीय आरोपी सलीम खान उर्फ सलीम तुर्की को गिरफ्तार किया है। वारदात 2 और 3 अक्टूबर की रात तांतनपुरा स्ट्रीट स्थित क्लिनिक में हुई। सुबह क्लिनिक पहुंचने पर डॉक्टर ने शटर का ताला टूटा और सामान बिखरा पाया। टेबल की दराज से ₹1.60 लाख गायब थे। डोंगरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई और उसे पीला हाउस इलाके से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने कथित तौर पर वारदात में एक अन्य व्यक्ति ‘चिमन’ के शामिल होने की जानकारी दी। आरोपी के पास से ₹25 हजार बरामद किए गए हैं और उसके साथी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *