ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई : दक्षिण मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल को रविवार सुबह बम की धमकी मिली। सूचना के बाद मुंबई पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने होटल की तलाशी ली। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस धमकी देने वाले की तलाश कर रही है।

मुंबई लोकल में मराठी भाषा को लेकर विवाद
एक वायरल वीडियो में टिकट चेकर (TC) और यात्री के बीच मराठी भाषा को लेकर बहस होती दिखाई दी। मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

बारिश के बाद ट्रैफिक सुधारने के लिए दो बड़े फ्लाईओवर प्रोजेक्ट तेज
बीएमसी ने विद्याविहार और मानखुर्द (महाराष्ट्र नगर) फ्लाईओवर परियोजनाओं का काम तेज करने का फैसला किया है। इनके पूरा होने से शीव–पनवेल हाईवे पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

मुंबई में बारिश का असर जारी
पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन निचले इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *