मुंबई : महाराष्ट्र में एक और ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढोंगी पर महिलाओं का यौन शोषण का भी आरोप लगा है। मलाड के एक खाली फ्लैट में वह यह तांत्रिक ढोंग करता था। रात के समय यह ढोंग महिलाओं को बच्चा जनने का करता था।
बीजेपी नेता एडवोकेट सिद्धार्थ शर्मा ने इस ढोंगी का पर्दाफाश किया है। ढोंगी का नाम रिदम पंचाल उर्फ मोंटी बाबा है, जो पहले जिम ट्रेनर था। बाद में तांत्रिक होने का ढोंग रच रहा था। आरोप है कि इस ढोंगी मोंटी बाबा ने करीब 60 महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। दिंडोशी पुलिस ने महिलाओं के शोषण और अघोरी पूजा करने पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह श्रद्वा और विश्वास के नाम पर अंधश्रद्धा का घिनौना काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार यह कुछ समय पहले तक एक सामान्य जिम ट्रेनर था।