पहले की फर्जी शादी फिर लाखों की संपत्ति लूट ले गई लुटेरी दुल्हन

महाराष्ट्र/ठाणे : महाराष्ट्र की मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाखों रुपए की संपति दुल्हन बनकर लूट ली गई। बाद में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। भुक्तभोगी 53 साल के एस्टेट एजेंट है, जिससे लड़की ने पहले कथित तौर पर फर्जी शादी की और घर से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को जुलाई और दिसंबर 2025 में निशाना बनाया गया। जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों ने अहिल्यानगर, जोगेश्वरी, बोरीवली और जलगांव में भी इसी तरह के अपराध को अंजाम दिया था।
पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर एक महिला की तस्वीर दिखाकर उससे शादी कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने प्रस्ताव को वास्तविक मानते हुए शादी की तैयारियों के लिए विभिन्न बैंक खातों में 45,750 रुपये अंतरित कर दिए। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने दुल्हन बनकर शिकायतकर्ता का विश्वास जीता और फिर उसके घर से 4,56,000 रुपये के सोने के गहने, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गई।
शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 303(2) (चोरी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेहा खंडेलवाल उर्फ जन्नत (22) और केसरिमल लक्ष्मीलाल रांका (45) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *