ठेकेदार का अपहरण कर उसके पिता से मांगी 50 लाख की फिरौती, पांच गिरफ्तार

महाराष्ट्र/पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एक ठेकेदार का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया गया और उसे छोड़ने के लिए 50 लाख की फिरौती मांगी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें सागर दत्तात्रेय ज़ुरुंगे (39), विजय सुरेश वालुंज (38), राजू विजयकुमार सहाणे (32), रूपेश शिवाजी गावड़े (38—सभी लोणीकंद के निवासी) और प्रकाश बालासाहेब राउत (34—तुलापुर का निवासी) शामिल है।
बताया जाता है कि ठेकेदार को पहले एक स्टोन क्रशर प्लांट दिखाने के लिए ले जाया गया था। 50 लाख रुपए से जुड़े एक पुराने विवाद के चलते पांच लोगों ने उस ठेकदार को एक शिपिंग कंटेनर के अंदर बंद कर दिया था और उसके पिता को फोन कर 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी।
खराड़ी पुलिस ने अहिल्यानगर रोड पर नाकाबंदी करके ठेकेदार को अपराधियों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया और सभी पांचों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *