मछली खा लेने के शक में दो दोस्तों ने तीसरे की कर दी थी हत्या, गिरफ्तार

— चूहों ने खा ली थी मछली, शराब पीकर सो गए थे दोस्त

मुंबई : मछली पकाने के बाद खा लेने के शक में दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले की जांच के बाद वनराई पुलिस ने दोनों को हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार कर लिया।
मृतक का नाम अफसर था। उसकी सुरेश और राजेश उर्फ नेपाली से दोस्ती थी। 23 फरवरी की सुबह तीनों ने मछली लाई और उसे पकाया। इसी बीच शराब का सेवन भी किया। नींद आने पर सुरेश और राजेश दोनों सो गए, जबकि अफसर अकेले ही शराब पीने लगा। उसके बाद वह भी वहीं सो गया। जब सुरेश और राजेश की नींद खुली तो कढ़ाई में मछली नहीं थी। दोनों ने समझा कि अफसर ने सारी मछली खा ली है और गुस्से में उसे लात घुसे से मारने लगे। फिर एक पत्थर से उसे कुच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों फरार हो गए। पुलिस जांच में पता चला कि तीनों कचरा चुनते थे और एक झोंपड़ी में रहते थे, जहां चूहों की भरमार थी। दरअसल मछली को चूहों ने खा लिया और कढ़ाई खाली हो गई थी। जबकि दोनों दोस्तों ने समझा था कि मछली अफसर ने खा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *