मुंबई : महाराष्ट्र में अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बना दिया गया है। सुनेत्रा पवार ने शनिवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा पवार को आबकारी, खेल, अल्पसंख्यक विकास और वक्फ विभाग दिए हैं। श्रीमती पवार को वित्त और योजना विभाग नहीं दिए गए जो अजित पवार के पास थे। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की 11वीं डिप्टी सीएम बनीं है। वह महाराष्ट्र में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने बी. कॉम की डिग्री ली है। ऐसे में उनका बैकग्राउंड कॉमर्स का है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य के वित्त विभाग के पदाधिकारियों के बारे में एनसीपी नेताओं से बात की थी। मैं राज्य का बजट पेश करूंगा। बजट केवल भाषण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई विभागीय बैठक शामिल होती है। सुनेत्रा पवार के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी तुरंत उठाना संभव नहीं था, और उनसे इसकी अपेक्षा करना गलत है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम बजट सत्र के बाद (वित्त विभाग पर) निर्णय लेंगे।