मुंबई : महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी की सुबह विमान हादसा में डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ जिन लोगों की मौत हुई, उनके नाम अब सामने आ गए हैं। विमान हादसा में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। हादसे में मरने वालों के नाम डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार के अलावा बॉडीगार्ड विदीप जाधव, कैप्टन शांभवी पाठक, पायलट कैप्टन सुमित कपूर और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली हैं। शांभवी पाठक अजित पवार के प्लेन की पायलट थी। शांभवी ने 2019 में कमर्शियल पायलट का लाइसेंस लिया था। वह अभी वीआरएस कंपनी में पायलट के तौर पर काम कर रही थीं। 36 साल के विदीप जाधव मुंबई पुलिस फोर्स में 2009 बैच के कांस्टेबल थे। वह पिछले पांच साल से अजित पवार के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे।
विमान हादसा के चश्मदीद ने बताया कि प्लेन काफी नीचे आ गया था। विमान ने लैंड करने की कोशिश की लेकिन ऊपर नहीं उठ सका और क्रैश कर गया। क्रैश करते ही जोरदार धमाका हुआ। दो लाशें आस-पास पड़ी थीं। एक तीसरे चश्मदीद ने कहा कि जब प्लेन हवा में था, तो उसमें खराबी जैसी अजीब आवाज आई। प्लेन ने दो चक्कर लगाए गए लेकिन प्लेन रनवे पर लैंड नहीं कर सका और कुछ देर बाद प्लेन पास में ही क्रैश हो गया।