मुंबई : महाराष्ट्र सरकार महानगरपालिका चुनाव के पूर्व लाडकी बहिन योजना की जनवरी माह की किस्त जारी करने के मूड में थी। लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते योजना की जनवरी की किस्त एडवांस में जारी करने से रोक दिया। सिर्फ बहनों को दिसंबर की किस्त मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, खबर फैल गई थी कि मकर संक्रांति से पहले दिसंबर और जनवरी की किस्त जारी हो सकती है।