बीएमसी चुनाव के मद्देनजर 15 जनवरी को ट्रैफिक लाइन में बदलाव, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के मद्देनजर 15 जनवरी को शहर में ट्रैफिक पर कुछ पाबंदियां लगा दी गई हैं। पाबंदियां 17 जनवरी की मध्यरात्रि तक लागू रहेंगी। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने चुनाव के लिए जरूरी गाड़ियों की आवाजाही के लिए कुछ सड़कें अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। खासकर मुंबई के मध्य भाग में सायन इलाके में ट्रैफिक को दूसरी ओर मोड़ा गया है। ये पाबंदियां 14 जनवरी की सुबह 10 बजे से शनिवार, 17 जनवरी की मध्यरात्रि तक जारी रहेंगी। क्योंकि, सायन पूर्व के वार्ड नंबर 172 से 181 में ईवीएम मशीनों को लाने-ले जाने का काम चलेगा।
दूसरी ओर, मुंबई पुलिस ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक बदलावों की जानकारी ले लेने की पुलिस ने अपील की है।

आइए जानते हैं किन सड़कों पर है पाबंदी

रोड नंबर 24-B,
सायन ईस्ट : सन स्टोन बिल्डिंग से अभिनंदन सहकारी हाउसिंग सोसाइटी (प्लॉट नंबर 149) से किस्मत लॉन्ड्री तक।
आर. एल. केलकर मार्ग, सायन ईस्ट: सन स्टोन बिल्डिंग से भावेश्वर कुंज तक।
स्वामी वल्लभदास रोड, सायन ईस्ट: सन स्टोन बिल्डिंग से यशोधन बिल्डिंग तक।
वेस्ट मुंबई में ट्रैफिक पर रोक
इसके अलावा वेस्ट मुंबई के कांदिवली और मलाड इलाकों में भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
वासंजी लालजी रोड: मातोश्री झुनका भाकर केंद्र से चंद्रेश वाइन शॉप तक।
बजाज रोड: SV रोड जंक्शन से बजाज स्कूल तक।
बजाज क्रॉस रोड नंबर 1: सम्राट बिल्डिंग से सुपर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स/टॉप-10 शॉप तक
मार्वे रोड (मढ़ की ओर उत्तरी रास्ता): कच्ची सड़क से बफीरा जंक्शन तक।

प्रवीण संघवी रोड से दाएं मुड़ें और नेहरू रोड से SV रोड पर जाएं।
नारायण जोशी रोड से बाएं मुड़ें और स्टेशन एरिया और दलवी रोड होते हुए SV रोड पर पहुंचे
मार्वे रोड के दक्षिण की ओर जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *