मुंबई : विरार पश्चिम के पद्मावती नगर के एक अपार्टमेंट में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने की वजह से मां-बेटा झुलस गए। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसका अभी इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पालघर के विरार पश्चिम में गुरुवार शाम लगभग 6 बजे एक अपार्टमेंट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 43 वर्षीय महिला और उनके 19 वर्षीय बेटे झुलस गए। यह घटना गोल्डन ओक बिल्डिंग के A- विंग की तीसरी मंजिल पर हुई। पड़ोसियों ने धमाके की आवाज सुनते ही तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फायर ब्रिगेड के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, गैस लीक से आग लगी। आग से रसोई का ग्रिल और बाथरूम का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हुआ। बोलींज पुलिस स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। सुरक्षा निरीक्षण पूरा होने तक अपार्टमेंट की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।