मुंबई : पहले चरण का मतदान 2 दिसंबर को हुआ था। दूसरे चरण का मतदान आज 20 दिसंबर को सम्पन्न हुआ। परिणाम 21 दिसंबर को आयेगा।
महाराष्ट्र की 23 नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पद के साथ-साथ अलग-अलग नगर परिषद और नगर पंचायत में कुल 143 सदस्य पदों के लिए 20 दिसंबर को चुनाव हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
वोटों की गिनती रविवार की सुबह 10 बजे शुरू होगी और और दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।
2 दिसंबर 2025 को 263 नगर परिषद और नगर पंचायत में मतदान हुआ था। शेष स्थानों पर शनिवार को मतदान हुआ। सभी संबंधित नगर परिषद और नगर पंचायत में 21 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। अनुमान है कि दोपहर बाद नतीजे आने लगेंगे। राज्य चुनाव आयोजन दावा किया कि मत गणना की तैयारी पूरी कर ली गई है।