एलपीजी के अवैध गैस गोदाम पर कार्रवाई, आशु एचपी गैस वितरक का गोदाम ध्वस्त

मुंबई : महाराष्ट्र में अवैध रूप से संचालित एलपीजी गैस गोदाम पर गाज गिरना शुरू हो गया है। यह गाज आशु एचपी गैस वितरक पर भी गिराई गई है। वसई-विरार महानगरपालिका के विशेष योजना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आशु एचपी गैस वितरक के अवैध एलपीजी गैस गोदाम पर बड़ी कार्रवाई की और उसे ध्वस्त कर दिया।
मनोज कुमार सूर्यवंशी।

महानगरपालिका आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी के आदेशानुसार की गई इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालन कर रहे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

पूरी खबर जानें। दरअसल, कांदिवली परिसर में एच. पी. सी. एल. कंपनी की गैस वितरण करने वाला आशु एचपी गैस वितरक, पालघर जिले के मालजीपाड़ा गांव में स्थित कृषि भूमि सर्वे नंबर 85/2/1 को दिनांक 21/02/2023 से 20/02/2038 तक 15 वर्षों के लिए लीज पर लेकर, उस कृषि भूमि पर गैरकानूनी रूप से एलपीजी गैस गोदाम का निर्माण किया गया था।
यह अवैध गोदाम मालजीपाड़ा ग्राम पंचायत, वसई-विरार महानगरपालिका विशेष योजना प्राधिकरण, पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन तथा एच. पी. सी. एल. कंपनी की आंखों में धूल झोंकते हुए संचालित किया जा रहा था।
इस गैस गोदाम के माध्यम से वितरक के मालिक को हर महीने लाखों रुपए की अवैध कमाई हो रही थी। इस अवैध संचालन की जानकारी जब वसई-विरार महानगरपालिका आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी को मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और 17 दिसंबर 25 को विशेष योजना प्राधिकरण, वसई-विरार महानगरपालिका की अपर आयुक्त अर्चना डिवे तथा सहायक आयुक्त अश्विनी मोरे के प्रत्यक्ष निरीक्षण एवं निगरानी में संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आशु एचपी गैस वितरक के अवैध एलपीजी गैस गोदाम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। इसी तरह एचपीसीएल, बीपीसीएल के जितने भी अवैध गैस गोदाम हैं, उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इन गैस गोदाम के मालिकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *