बृहन्मुंबई नगर निगम के कई क्षेत्रों में 14-15 नवंबर को बंद रहेगी पानी की सप्लाई

राजावाड़ी, विद्याविहार, कुर्ला पूर्व, चुनाभट्टी, तिलक नगर, वडाला, दादर पूर्व, सायन, माटुंगा पूर्व, प्रतीक्षा नगर और एमएमआरडीए एसआरए कॉलोनी सहित कई रिहायशी इलाको में पानी की सप्लाई बंद रहेगी

मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुंबई द्वारा 14-15 नवंबर को पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। बीएमसी ने यह सूचना जारी की है। बीएमसी ने बताया है कि राजावाड़ी, विद्याविहार, कुर्ला पूर्व, चुनाभट्टी, तिलक नगर, वडाला, दादर पूर्व, सायन, माटुंगा पूर्व, प्रतीक्षा नगर, और एमएमआरडीए एसआरए कॉलोनी सहित कई रिहायशी इलाको में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। बीएमसी ने कुल 22 घंटे तक सप्लाई नहीं करने की घोषणा की है। 14 नवंबर (शुक्रवार) सुबह 10 बजे से 15 नवंबर (शनिवार) सुबह 8 बजे तक शहर के चार विभागों एन, एल, एम पश्चिम और एफ उत्तर के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
बीएमसी के इस फैसले से करीब दो दिनों तक मुंबई के काफी इलाकों में पानी की कमी रह सकती है। बीएमसी इस दौरान पाइपलाइन की मरम्मत और वाल्व बदलने के काम करेगी। बीएमसी ने मुंबईकर से अपील की है कि वे समझ सोचकर पानी का इस्तेमाल करें, ताकि उन्हें आपूर्ति नहीं होने पर दिक्कत का सामना न करना पड़े।
निगम की जल आपूर्ति विभाग की तरफ से पुरानी और नई तानसा पाइप लाइन तथा विहार ट्रंक मुख्य जल वाहिनी पर कुल 5 वाल्व बदले जा रहे हैं। बीएमसी के अनुसार यह काम लगभग 22 घंटे चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *