News24mumbai Desk
मुंबई : विमानन कंपनी इंडिगो को एक धमकी भरे मेल मिलने के कारण मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत प्रमुख हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना के बाद देश में कई नगरों में हाई अलर्ट है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो द्वारा बम की धमकी की सूचना देने के बाद दिल्ली और मुंबई सहित भारत के पांच हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
इंडिगो एयरलाइंस को एक ईमेल मिला, जिसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा सहित कई हवाई अड्डों पर बम की धमकी की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद, सभी जगहों पर एहतियाती जांच की गई है।
इसमें एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, तिरुवंतपुरम, गोवा के एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर छानबीन में यह धमकी अफवाह निकली है। फिर भी सुरक्षा एजेंसियां धमकी को लेकर पूरी सतर्कता बरत रही हैं। बाकी एयरपोर्ट पर भी संबंधित राज्यों की पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट हैं।