अजूबा चोर : असम से सेंधमारी कर चोरी करने जहाज से आता था मुंबई

मुंबई : नवी मुंबई की नेरुल थाना पुलिस ने असम के निवासी मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम नामक एक व्यक्ति को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी असम से मुंबई चोरी करने के लिए जहाज से आता था और फिर जहाज से ही लौट जाता था। आरोपी ने हाल ही में 5 घरों में सेंधमारी की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 12.57 लाख रुपए के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जांच से पता चला कि असम के होजाई जिले का रहने वाला माेइनुल शातिर अपराधी है। इस्लाम असम से मुंबई हवाई जहाज से आता था, सस्ते छात्रावास में रहता था और रिहायशी इलाकों में बंद घरों की पहचान करते वारदात को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी को अरेस्ट करने के बाद पूछताछ कर रही है कि वह अकेला है या फिर कोई और भी इस पैटर्न को फॉलो कर रहा है।
नेरुल पुलिस सीमा के भीतर 4 और रबाले पुलिस क्षेत्राधिकार में 1 चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को जांच से पता चला कि उस पर पहले से नवी मुंबई में 11 और ठाणे पुलिस आयुक्तालय में 22 मामले दर्ज हैं। चोरी करने के बाद वह सुनार का वेश धारण करके चोरी के आभूषणों को स्थानीय स्तर पर बेचता था। उन्हें नकदी में बदलकर असम वापस भाग जाता। पुलिस ने बताया कि 4 सितंबर को नेरुल स्थित साईं-छाया भवन में हुई चोरी के बाद प्रकाश में आया, जहां लगभग 4.95 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *