बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में भी रिकॉर्डतोड़ मतदान ने इतिहास रचा

पटना : बिहार विधानसभा 2025 के पहले चरण में 65.08 फीसदी और दूसरे चरण में 68.74 प्रतिशत मतदान हुआ।दूसरे चरण में भी रिकॉर्डतोड़ वोटिंग कर इतिहास रच दिया। दोनों चरण में करीब 67 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के बाद चुनाव आयोग ने बताया कि दूसरे चरण में हुई वोटिंग में भी महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया। दूसरे चरण में 1.74 करोड़ महिला वोटरों में से करीब 71 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। जबकि 1.95 करोड़ से अधिक पुरुष वोटरों में से 62 फीसदी से अधिक पुरुषों ने वोट डाले। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए चुनावों में दूसरे चरण में 22 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। सात जिले ऐसे रहे, जहां 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक 78.60 वोटिंग कटिहार जिले में हुई। दूसरे नंबर पर किशनगंज जिला रहा। जहां वोटिंग तो 78 फीसदी से अधिक हुई, लेकिन कटिहार से थोड़ा कम। इन जिलों में पूर्णिया की कसबा और किशनगंज की ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर तो 81 फीसदी से अधिक वोट डले।
दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 122 विधानसभा सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें तीन करोड़ 70 लाख से अधिक वोटर थे। चुनाव आयोग ने बताया कि दूसरे चरण का वोटिंग परसेंटेज थोड़ा बहुत बढ़ सकता है। अभी कुछ आंकड़े सिस्टम में अपलोड किए जा रहे हैं। छिटपुट घटनाओं को छोड़ते हुए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अब 14 नवंबर को काउंटिंग होगी।

फोटो : गूगल से ली गई है, आजतक से साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *