दिल्ली में धमाका के बाद महाराष्ट्र में भी हाई-अलर्ट, सीएम ने बैठक कर दिए निर्देश

मुंबई : दिल्ली में 10 नवंबर को हुए धमाका के बाद महाराष्ट्र मुंबई में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में सभी को सतर्क रहने का निर्देश दिए हैं। इसके पहले महाराष्ट्र गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद से 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 10 नवंबर को दोपहर अपने आवास वर्षा में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अब दिल्ली की घटना के बाद उन्होंने एक बार फिर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *