दिल्ली में लाल किला के पास कार में धमाका, 11 की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किला के आस-पास कार में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मरने की सूचना मिल रही है। कई लोग घायल भी हैं। घायलों को लोक नायक अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। लाल किले के आसपास की सड़कों और चांदनी चौक बाजार को बंद कर दिया। इसके अलावा मुंबई मेंं भी अलर्ट घोषित कर दिया है। पूरे देश भर में अलर्ट जारी किया गया है।


प्रत्यक्षदर्शी बता रहे थे कि धमाका इतना तेज था कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों की खिड़कियां और दरवाजें भी क्षतिग्रस्त हो गए।


बताया गया कि विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि चार किलोमीटर तक धमाके की गूंज सुनाई थी। विस्फोट की चपेट में पास से गुजरने वाली छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए तो 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।


दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने मीडिया को बताया है कि लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के नज़दीक रेड लाइट पर शाम 6.52 बजे एक स्लो मूविंग व्हीकल रुका था, जिसमें धमाका हुआ है और उस समय गाड़ी में पैसेंजर भी थे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आतंकवाद निरोधक दस्ता व नेशनल सिक्योरीटी गार्ड (एनएसजी) की टीम मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *