मशहूर बिल्डर जीतू सात्रा की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत

मुंबई : मुंबई के विले पार्ले इलाके में 9 फरवरी की सुबह मशहूर बिल्डर जीतू सात्रा की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग में सात्रा परिवार की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर लगी। आग में जीतू सात्रा के भाई की पत्नी की मौत हो गई है और जीतू सात्रा की बेटी अनेरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका अभी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जीतू सात्रा के बेटे की 10 फरवरी को शादी थी। इसलिए उनके सभी रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए थे। घटना में दो महिलाएं घायल हुईं थी। दोनों को पास के नानावती अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक भावना सात्रा (63) को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *