मुंबई : महाराष्ट्र में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 12 जिलों में अब तक 236 सीटें जीत ली है और 125 पंचायत समितियों में 410 सीटें जीतकर अपना 2017 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महायुति सहयोगी शिवसेना और एनसीपी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। एनसीपी ने 165 तो शिवसेना ने 162 सीट पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा महाविकास अघाड़ी को इस चुनाव में भी बड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 43 सीटें मिलीं हैं जबकि कांग्रेस 55 सीटें जीत पाई है।
सोमवार को 12 जिला परिषदों (रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर) और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई। जिला परिषद की 731 सीटों में अब तक महायुति ने सबसे ज्यादा 563 सीटें जीत ली हैं। इसमें बीजेपी को सबसे ज्यादा 236 सीटें, एनसीपी 165, शिवसेना 162 सीटें मिली हैं।
इनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली 125 पंचायत समितियों की 1,462 सीट में भी बीजेपी का दबदबा कायम है। बीजेपी ने अब तक 410 सीटें जीत ली हैं
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों ने एक बार फिर महायुति गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है।