पुणे की मेयर बनी मंजुषा नागपुरे, डिप्टी मेयर परशुराम वाडेकर

महाराष्ट्र/पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में नगर निगम का मेयर भाजपा पार्षद मंजुषा नागपुरे निर्विरोध चुन ली गई हैं। 9 फरवरी को एनसीपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने चुनाव के अंतिम क्षण में नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस और एनसीपी के पीछे हटने के बाद भाजपा पार्षद मंजुषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की मेयर बन गई। एनसीपी की शीतल सावंत और कांग्रेस की अश्विनी लांडगे ने चुनाव से नाम वापस ले लिया था।

दूसरी ओर, चार साल के अंतराल के बाद पीएमसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता परशुराम वाडेकर निर्विरोध पुणे के उप मेयर चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *