डिप्टी मेयर बने भाजपा के दशरथ सीताराम भगत
मुंबई : नवी मुंबई महानगरपालिका की मेयर बीजेपी की सुजाता पाटिल निर्विरोध चुन ली गई हैं। दशरथ सीताराम भगत डिप्टी मेयर होंगे। मेयर पद के लिए सरोज रोहिदास पाटिल और डिप्टी मेयर पद की दौड़ से आकाश बालकृष्ण माधवी ने नाम वापस ले लिया। इसलिए सुजाता पाटिल मेयर और दशरथ सीताराम भगत डिप्टी मेयर निर्विरोध चुने गए।
मेयर बनने के बाद सुजाता पाटिल कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक के साथ मीडिया से रुबरू हुईं।
कौन हैं सुजाता पाटिल
सुजाता पाटिल गणेश नाईक के करीबी और विश्वासपात्र सूरज पाटिल की पत्नी हैं। एम कॉम की पढ़ाई के चुकी सुजाता पाटिल पूर्व में पार्षद और महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रह चुकीं हैं। पाटिल अभी वार्ड नंबर 23 (ए) से कॉर्पोरेटर हैं। पाटिल ने मेयर बनने के बाद कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और परिवहन की योजना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेंगी।
कौन हैं डिप्टी मेयर दशरथ सीताराम भगत
डिप्टी मेयर दशरथ सीताराम भगत दो दशकों भाजपा में हैं। उनका जन्म 8 अगस्त, 1968 को ठाणे जिले के वाशीगांव में हुआ था। वह पहली बार 2000 में कॉर्पोरेटर चुने गए थे और तब से उनका राजनीतिक सफर बिना किसी रुकावट के जारी है। उन्होंने कॉर्पोरेटर के रूप में कई कार्यकाल दिए हैं। वह नवी मुंबई महानगरपालिका की स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं। विपक्ष के नेता (2005–2007) रहे हैं। भगत ने वार्ड नंबर 18 से जीते हैं। यहां पूरा पैनल बीजेपी का जीता है।