मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे तक लगा रहा महाजाम

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार को लिया निशाने पर

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का महाजाम लगा रहा। जाम में गाड़ियां फंसी रही। लोग परेशान होते रहे। इसके बाद राजनीति भी शुरू हो गई।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार को निशाने लेते हुए सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया है। ठाकरे ने टैफिक जाम की अवधि में वाहनों से वसूले गए टोल टैक्स को लौटाने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि क्या सरकार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ट्रैफिक जाम से सबक लेगी? ठाकरे ने सरकार ने एक्शन प्लान बनाने की मांग की है।
ज्ञात हो कि 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे से घाट सेक्शन में आडोशी सुरंग के पास अत्यधिक ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहा एक टैंकर पलटने के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक रुक गया। यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा, मुंबई जाने वाला रास्ता गुरुवार सुबह 32 घंटे बाद ही फिर से खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *