महाराष्ट्र में मेयर के लिए तय होगा आरक्षण, 22 को निकाली जाएगी लॉटरी

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिका का चुनाव 15 जनवरी को हुआ एवं परिणाम 16 जनवरी को घोषित हुए। बावजूद अभी तक मेयर का चुनाव नहीं हो पाया है। पार्टियों के बीच मेयर को लेकर खींचतान चल रही है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने मेयर के लिए आरक्षण तय करने का निर्णय लिया है और इसके लिए तारीख की घोषणा कर दी है। 22 जनवरी को महाराष्ट्र मुंबई में लॉटरी से सभी महानगरपालिका के मेयर चुनने से पहले आरक्षण तय किया जाएगा। मुंबई में लॉटरी डालकर आरक्षण तय होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार मुंबई में 22 जनवरी की सुबह 11 बजे राज्य मंत्री नगर विकाय की अध्यक्षता में यह कार्रवाई संपन्न होगी।
महाराष्ट्र सरकार ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जन्मदिन से ठीक पहले 29 महानगरपालिका के मेयर के आरक्षण को लेकर तस्वीर साफ करने का ऐलान किया है। आरक्षण तय होने के बाद मेयर/महापौर चुनने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी को परभणी में मेयर बनाने का मौका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *