मुंबई में बेस्ट की बसों के किराए में महिलाओं को मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी और शिवसेना ने 11 जनवरी को जारी किया महायुति का घोषणापत्र

मुंबई : बीएमसी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी और शिवसेना ने 11 जनवरी को महायुति का घोषणापत्र जारी किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले की मौजूदगी में घोषित किया गया। बीजेपी-शिवसेना ने महायुति के घोषणापत्र में मुंबई को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से मुक्त करने का संकल्प दोहराया है। घोषणापत्र में महिलाओं को बेस्ट बस के किराए में 50 फीसदी की छूट देने का वादा किया गया है। मराठी भाषा को मजबूत करने के लिए नगरपालिका में अलग मराठी डिपार्टमेंट, मराठी आर्ट सेंटर और अभ्यास केंद्र बनाए जाने की घोषणा की गई है।
बता दें कि बीएमसी चुनाव में बीजेपी-शिवसेना के साथ रामदास आठवले की पार्टी का गठबंधन है।
बीएमसी का चुनाव 15 जनवरी को होगा एवं 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

महायुति के घोषणापत्र की मुख्य बातें :-
– मुंबई को 2034 तक एक विकसित महानगर बनाने का लक्ष्य।
– पानी, BEST, मार्केट, इंडस्ट्री, टूरिज्म और सांस्कृतिक विकास पर फोकस।
– अगले पांच सालों में गरगई, पिंजल और दमनगंगा प्रोजेक्ट पूरे करने का वादा।
– पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योजनाओं के तहत 17 हजार करोड़ रुपये का बजट।
– BMC मार्केट में मछली बेचने वालों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने का वादा।
– BEST में महिलाओं को 50% छूट देने का वादा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करेंगे।
– 2029 तक BEST को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदलने का लक्ष्य।
– टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा अलग डिपार्टमेंट बनेगा।

तस्वीर : बीएमसी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते अमीत साटम, सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *