महाराष्ट्र/नागपुर : महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार चरम पर है। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य और एआईएमआईएम के मुखिया असुदद्दीन ओवैसी भी चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में दौरा कर रहे हैं। 11 जनवरी को नागपुर में सांसद असुदद्दीन ओसैवी ने मुसलमानों को चेताते हुए कहा कि मुसलमानों की कोई पॉलिटिकल एजेंसी नहीं है। अगर आप सिर्फ वोटर बनकर रहेंगे, तो घर पर बुलडोजर चलेगा। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी हो, अजीत पवार या एकनाथ शिंदे ये सभी पार्टियां आपको डराकर आपका वोट हासिल करना चाहती हैं। मजलिस आपको कह रही है कि अपनी पॉलिटिकल एजेंसी बनाइए।
ज्ञात हो कि मुंबई बीएमसी चुनाव में ओवैसी की पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। इनमें मालेगांव, भिवंडी और औरंगाबाद काफी प्रमुख हैं। जहां पर एआईएमआईएम को प्रभाव भी है। 2017 में मुंबई में एआईएमआईएम को 2 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनावों में खाता खोला था। नागपुर में सभा को संबोधित करते के बाद ओवैसी ने फेसबुक पर लिखा कि नागपुर के ताज बाग में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि मैंने नागपुर के जागरूक आवाम से महानगरपालिका चुनाव में पतंग निशान पर वोट डालकर एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को कामयाब बनाने की अपील की। साथ ही मैने हजरत बाबा ताजुद्दीन दरगाह पर हाजिरी भी दी।