महायुति की जीत तय, 180 प्लस सीटों पर होगी बहुमत : बाबुभाई भवानजी

मुंबई : मुंबई भाजपा के वरिष्ठ हिंदूवादी नेता एवं मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबुभाई भवानजी ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ निर्णायक बैठक कर रैली के मंच से महायुति के उम्मीदवारों के लिए आक्रामक प्रचार किया।
मौके पर बाबुभाई भवानजी ने कहा की महायुति की जीत तय है। मुंबई सुरक्षित हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि चूंकि सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि मनपा के चुनाव में महायुति को 180+ सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल होने वाली है। उन्होंने ललकारते हुए कहा कि अब मुंबई सुरक्षित , स्वच्छ मुंबई, सुंदर मुंबई, निरोगी मुंबई का सपना पूरा होगा।

आप भी सुनिए क्या कहते हैं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले …

पूर्व उपमहापौर बाबुभाई भवानजी ने कहा की मुंबई को पॉल्यूशन-फ्री और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए महायुति के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के मार्गदर्शन में, देवेंद्र फड़वीस और एकनाथ शिंदे के सशक्त नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने पिछले 11 वर्षों में विकास कार्यों का इतिहास रचा है। अब विकास को अधिक गति देने के लिए 15 जनवरी को होने वाले मुंबई महानगरपालिका के मतदान में अपना योगदान दें। चूंकि सर्वे रिपोर्ट साफ बता रही है कि मुंबई महानगरपालिका में महायुति 180+ सीटों पर प्रचंड बहुमत से विजय होने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *