दसवीं बार बिहार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे शपथ ग्रहण समारोह में

पटना/बिहार : बिहार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार। 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। सूचना मिल रही है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, जो सुबह 11:15 तक पहुंच जाएंगे। बुधवार की देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं। इन सभी का बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इनके अलावा देश भर से एनडीए के दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है। 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी पटना पहुंच चुके हैं। ये सभी नेता मौर्या होटल में रात्रि विश्राम के बाद गांधी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *