शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए
पटना/ बिहार : बिहार में एतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 20 नवंबर की सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए।

नीतीश कुमार के अलावा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इन तीनों के अलावा मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव सहित 24 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी कोटे से मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, संजय टाइगर, रमा निषाद, नारायण शाह, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र पासवान, अरुण शंकर प्रसाद और प्रमोद चंद्रवंशी को भी नई कैबिनेट में जगह मिली। एलजेपी (आर) से सुनील कुमार और संजय कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। जबकि एनडीए के साथी ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन नई कैबिनेट में शामिल हुए। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली।



