मुंबई : मुंबई में गजब की कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह ठंड दस साल बाद पड़ रही है। नवंबर महीना के 15 दिन बीत जाने के बाद पारा लुढ़कने लगा और 16.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मुंबई के सांताक्रूज़ में दर्ज तापमान ने दिसंबर 2016 का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई में एकदम से पारा गिरने के लिए उत्तरी हवाओं के कारण बताया गया है।
मौसम जानकारों का कहना है कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण नवंबर महीने की शुरुआत गुलाबी ठंड के साथ हुई। पिछले दो दिनों में ठंड बढ़ने से मुंबई में ठंड बढ़ गई है। मुंबई के सांताक्रूज़ में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मुंबई समेत राज्य के कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहने का अनुमान जताया है।