मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर अवैध रूप से बेचा जाता है पेट्रोलियम पदार्थ

तलासरी थाना क्षेत्र के आमगांव में एक होटल में अवैध पैट्रोलियम पदार्थ जब्त करते हुए तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के अगल-बगल बिना किसी सरकारी लाइसेंस के होटल के सामने खुले स्थान पर डीजल और पेट्रोलियम उत्पादों का अवैध रूप से भंडारण और बिक्री की जाती है। इसका खुलासा अभी हाल ही में राज्य स्तरीय सतर्कता दल मुंबई और पुलिस की ओर से की गई छापेमारी के दौरान हुआ।
मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर तलासरी थाना पुलिस ने आमगांव में एक होटल में अवैध पेट्रोल और डीजल बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 12.5 लाख रुपए का माल भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी परेश अमृत जोशी, आयुष भारत जोशी, सत्तार मजीद सालीवाला है, जबकि इस छापेमारी में 400 बोरी अरहर दाल और लगभग 20 हजार लीटर पेट्रोलियम आधारित ज्वलनशील तरल पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 49 हजार 600 रुपए है।
यह कार्रवाई राज्य स्तरीय सतर्कता दल मुंबई और पुलिस की ओर की है।
आरोपी मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक होटल में अवैध रूप से पेट्रोल बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ तलासरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *