नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 25 दिसंबर से होगा कमर्शियल ऑपरेशन

मुंबई : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) 25 दिसंबर से अपने कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करेगा और पहले दिन करीब 23 विमान उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को एनएमआईए का उद्घाटन किया गया था। एनएमआईए, अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) की सहायक कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड(सिडको) के बीच एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) है।
यह जानकारी मंगलवार को एयरपोर्ट की ओर से दी गई। एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन शुरू होने के पहले महीने में एनएमआईए 12 घंटे (सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे) तक सक्रिय रहेगा और करीब 23 शेड्यूल उड़ानों को प्रतिदिन संभालेगा। इस अवधि के दौरान एयरपोर्ट अधिकतम 10 फ्लाइट मूवमेंट प्रतिघंटा संभालेगा।
पहले दिन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत बेंगलुरु से आने वाली उड़ान इंडिगो 6ई460 से होगी, जो कि एनएमआईए पर सुबह 8 बजे उतरेगी। इसके बाद इंडिगो की 6ई882 उड़ान हैदराबाद के लिए सुबह 8:40 पर उड़ान भरेगी, जो कि इस एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल उड़ान होगी। एयरपोर्ट ने कहा कि कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के पहले महीने से ही इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर मुंबई को देश के 16 शहरों के कनेक्ट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *