अमिताभ बच्चन के बंगले, बॉम्बे हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को उस समय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब ईमेल के जरिए कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी में बॉम्बे हाईकोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), महालक्ष्मी रेसकोर्स और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जलसा का नाम शामिल था।
धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
सुरक्षा जांच के दौरान कहीं भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। शुरुआती जांच में धमकी को अफवाह यानी हॉक्स बताया गया। पुलिस की साइबर टीम ईमेल भेजने वाले व्यक्ति के आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के बंगले को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *