मुंबई। अंधेरी के वर्सोवा इलाके में एक होटल पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 155 ग्राम मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत 7.75 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर की देर रात ड्रग्स की बिक्री की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई थी। छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।
तस्वीर गूगल से साभार।