फर्जी Apple-Amazon कस्टमर केयर सेंटर का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मुंबई : कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके में पुलिस ने कथित फर्जी कस्टमर केयर सेंटर का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि यहां काम करने वाले लोग खुद को Apple और Amazon का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर भारत और विदेशों में लोगों को ठगते थे।
पुलिस ने आसिफ हनीफ कुरैशी (31) और स्मार्ट पी. जॉन (40) को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान चार लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, नौ चार्जर, नौ हेडफोन और हिंदी-अंग्रेजी में तैयार की गई कॉलिंग स्क्रिप्ट वाली एक डायरी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में शाह रुख शेख और सिमरन सिंह उर्फ सिमरन रंधावा की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *