मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने डोंगरी इलाके में कार्रवाई करते हुए 3.563 किलोग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.24 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई 28 अक्टूबर को आजाद मैदान यूनिट की टीम ने गश्त के दौरान की।
पुलिस ने उमर खाड़ी क्रॉस लेन के पास संदिग्ध स्थिति में दो लोगों को रोककर तलाशी ली। उनके पास मौजूद दो नीले प्लास्टिक बैग से गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।