मुंबई: मुंबई पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए फायरिंग के मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, गिरोह से जुड़े आरोपियों के कथित आपराधिक बैकग्राउंड, वित्तीय मकसद और वर्चस्व की लड़ाई जैसे कई पहलू सामने आए, जो MCOCA की गंभीर धाराएं जोड़ने के लिए पर्याप्त हैं। पुलिस ने संगठित अपराध की पृष्ठभूमि को देखते हुए घटना से जुड़े कड़ियों की मिलान, ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार शूटरों समेत अन्य आरोपियों में समन्वय, लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था, डिजिटल साक्षयों की बरामदगी और विदेशों में बैठे आकाओं से कथित बातचीत समेत अन्य एंगल से फायरिंग केस की जांच तेज कर दी है।
यह मामला हथियारों की खरीद और तस्करी से भी जुड़ा है। जांच टीम यह भी देख रही है कि क्या यह गोलीबारी फिल्म उद्योग के सदस्यों को डराने और गिरोह के प्रभाव को दिखाने की किसी बड़ी कोशिश का हिस्सा थी। डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया, बुधवार को विशेष MCOCA कोर्ट में 11 में से 5 आरोपियों को पेश किया जाएगा। अब तक 6 आरोपियों के आपराधिक इतिहास मिले हैं। बता दें कि 19 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत सांताक्रुज पुलिस में केस दर्ज किया गया था।