पायधुनी पुलिस के हत्थे चढ़ा 12 साल से फरार घरफोड़ी के आरोपी

मुंबई : लगभग 12 वर्षों से फरार घरफोड़ी के आरोपी को पायधुनी पुलिस स्टेशन के डिटेक्शन टीम ने धर दबोचा है। हालांकि इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम ख्वाजा सलीम शेख (36) है। सलीम पर साल 2014 में पायधुनी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 454, 380, 342, 411 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले का कोर्ट केस नंबर 686/PW/2014 है। वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया l
पुलिस के लिए आरोपी को ढूंढना बड़ी चुनौती थी, क्योंकि वह बेहद घनी झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में रह रहा था। इसके अलावा पुलिस के पास उसके नाम के अलावा कोई अन्य पुख्ता जानकारी या सुराग नहीं था, जिसकी वजह से वह हाथ नहीं आ रहा था।
पायधुनी पुलिस स्टेशन के डिटेक्शन टीम को अपने गुप्त सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली। इस इनपुट पर काम करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी का पीछा करते हुए उसे ट्रॉम्बे के पायलीपाड़ा इलाके से धर दबोचा। इस कार्रवाई को मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया l इनमें सहायक पुलिस आयुक्त, पायधुनी विभाग श्रीमती रेणुका बुवा और पायधुनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंखे, पुलिस उप निरीक्षक आर. पाटिल, पुलिस उप निरीक्षक तुषार इक्के, सहायक पुलिस उप निरीक्षक (सपोउनि) शेंडगे, सहायक पुलिस उप निरीक्षक राणे और पुलिस हवलदार (बकल नंबर 96-0828) कानडे की टीम ने अहम् भूमिका निभाई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *