
बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए तीन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इसके बाद सांसद (राज्यसभा) और राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ की ओर से लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट देखें।