मुंबई में TET पेपर लीक रैकेट का खुलासा

मुंबई : ठाणे (भिवंडी) पुलिस ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2026) का पेपर लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा के 1 और बिहार के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि परीक्षा का पेपर करीब 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी थी। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने 28 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) भी गठित कर दी है।
पुलिस ने पेपर की असली कॉपियां बरामद की है।
व्हाट्सऐप और अन्य माध्यमों से पेपर बेचने की योजना थी।
उम्मीदवारों से लाखों रुपये वसूलने की तैयारी चल रही थी।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
लाखों अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई।
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
पेपर लीक के खिलाफ विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *