नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी की आपूर्ति पर लगी सभी सेक्टर-वार पाबंदियां समाप्त कर दी हैं। अब उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एलपीजी की आपूर्ति फिर से सामान्य रूप से की जाएगी। सरकार का यह फैसला पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव के कारण प्रभावित हुई एलपीजी आपूर्ति में सुधार आने के बाद लिया गया है।