महाराष्ट्र के चंद्रपुर जंगल में बाघिन का हमला, चार महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र/चंद्रपुर : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक बाघिन ने गुंजेवाही गांव की 4 महिलाओं पर हमला कर दिया और उनकी जान ले ली। महिलाएं शुक्रवार सुबह-सवेरे तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने जंगल गईं थी, तभी यह हमला हुआ। चंद्रपुर की सिंदेवाही तहसील ताडोबा टाइगर प्रोजेक्ट के करीब है। यहां से बड़े जंगली जानवरों की आवाजाही होती है।
वन विभाग के मुताबिक, चार महिलाओं पर बाघिन का हमला नागपुर से लगभग 200 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही वन क्षेत्र में हुआ। ये लोग अपनी आजीविका के लिए जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई थी।महिलाओं की पहचान कवदुबाई दादाजी मोहुर्ले (45), अनुबाई दादाजी मोहुर्ले (46), संगीता संतोष चौधरी (36), और सुनीता कौशिक मोहुर्ले (33) के तौर पर हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *