राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने जीता बारामती उपचुनाव

मुंबई : महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा सीट जीत लिया है। इस जीत से सुनेत्रा पवार ने उपचुनाव में इतिहास रच दिया है। सुनेत्रा पवार ने सोमवार को 2,18,034 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कुल 2,18,969 वोट हासिल किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत पर उन्हें बधाई दी है।
एनसीपी ने दावा किया कि सुनेत्रा पवार ने विधानसभा चुनावों में जीत के सबसे बड़े अंतर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है और उन्होंने बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शर्मा ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में साहिबाबाद सीट पर 2.14 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। बारामती में अन्य 22 उम्मीदवारों को कुल 4,837 वोट प्राप्त हुए।
बारामती से विधायक अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद 23 अप्रैल को यह उपचुनाव कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *