राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) को छोड़ समरजीत सिंह घाटके बीजेपी में शामिल

मुंबई : महाराष्ट्र में 8 अप्रैल को एक बड़े नेता समरजीत सिंह घाटके ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) को छोड़ दिया और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया। समरजीत सिंह घाटगे ने 2024 के विधानसभा चुनाव में कागल से चुनाव लड़ा था और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हसन मुश्रीफ को तगड़ी टक्कर दी थी। बीजेपी में शामिल होने वालों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता तथा शाहू उद्योग समूह के अध्यक्ष राजे समरजीत सिंह घाटगे, उनके पुत्र राजे अखिलेश सिंह, राजे विरेंद्र सिंह घाटगे, पंचायत समिति की सभापति सुवर्णा पाटील, उपनगर अध्यक्ष जयंत रावण सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, सांसद धनंजय महाडिक, राजवर्धन नाईक निंबालकर, वरिष्ठ नेता प्रकाश आवाडे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *